मंत्री मिथलेश ठाकुर नें 332 ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया.
गढ़वा, वी के पांडे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : सरकार के एक वर्ष के गठन के साथ ही जिले वासियों को विकास की सौगात मिलनी शुरू हो गई है। आज स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले के रंका प्रखंड एवं चिनिया प्रखंड में मनरेगा के तहत बनने वाले मिट्टी मोरम के 332 ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया जो लगभग 15 करोड़ की लागत से बनेगा।
आज उन्होंने रंका प्रखंड कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर कहा कि हमारी सरकार कार्यो में विश्वास रखती है न कि दिखावटी और बनवाटी बातों में। मुझे पलामू में कल योजनाओं का शुरुवात करना है आज सांकेतिक रूप से हम यहां योजना का शिलान्यास किए है कल मुख्यमंत्री जी के द्वारा कई योजनाएं लागू की जाएगी। झारखंड सरकार गरीबो के लिए कार्य करती है और करती रहेगी।

















