मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दुमका में चलाया जनसंपर्क अभियान.
Dumka, Shaurabh Sinha.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका : सूबे के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दुमका विधानसभा क्षेत्र के तसरिया, हथियापाथर, सुगापहड़ी समेत कई गावों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से झामूमो के पक्ष में तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील किया। मंत्री ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में झारखण्ड ने भाजपा को दिन में तारे दिखाने का काम किया। इस उपचुनाव में भाजपा फ़िर दिन में सपने देख रही है क्योंकि दुमका की जनता झारखण्डी अधिकारों के लिए लड़ने वाली सरकार को और मजबूत करेगी। भाजपा का धनतंत्र/झूठतंत्र हारेगा, लोकतंत्र फिर जीतेगा।
जनसंपर्क में राजद जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव, जामताड़ा राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश सचिव सतपाल यादव, युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राउत,जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, सत्यम कुमार, चंद्रमोहन हांसदा, सिद्धोर हांसदा, दीपक साव, पारसनाथ भोक्ता, कमीशन सोरेन समेत कई लोग उपस्थित थे।

















