20201105 190010

किसान मजदूर विरोधी है मोदी सरकार : किसान सभा.

रामगढ़, आकाश/अशोक.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : किसान मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में किसान सभा ने गुरुवार को रामगढ़ में मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। घोषित कार्यक्रम के तहत 5 नवंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय मंजूर भवन से जुलूस के शक्ल में कार्यकर्ताओ का जत्था निकल कर सडक पर मार्च किया। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल ओहदार, एआईवाईएफ के प्रदेश सचिव विष्णु कुमार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। झन्डा बैनर के साथ जुलूस सुभाष चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। सुभाष चौक पर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया गया।

महेन्द्र पाठक ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार किसानों मजदूरों पर हमला कर रही है। जबरन संसद के अंदर 3 किसान विरोधी कानून,बिजली के निजीकरण के लिए कानून, श्रम कानून में संशोधन कर 44 कानून से मात्र 4 कोड में बदल दिया गया। केंद्र की सरकार तालाबंदी के बहाने देश के सारे सार्वजनिक संस्थान को बेच रही है। देशभर के किसान मजदूर आंदोलन पर हैं। आज देश भर में किसान मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में चक्का जाम का आयोजन किया गया है। झारखंड में कहीं-कहीं चक्का जाम, आक्रोश प्रदर्शन, जुलूस धरना एवं पुतला दहन के माध्यम से केंद्र के किसान मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद किया गया है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया है कि झारखंड के विशेष सत्र बुलाकर किसान मजदूर विरोधी कानून को निरस्त करें और किसानों के हित में नए कानून बनाए। जुलूस में एआई वाईएफ के जिला सचिव मनोज महतो, नेमन यादव, कयुम मलिक, अलीजान अंसारी, अमन पाठक, बबलु उराव, चितरंजन महतो, अमृत राणा, शहीद अंसारी, भीमसेन महतो , चीतर महतो, हरी लाल महतो ,संजू , ईकबाल मीरजा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via