SmartSelect 20210609 192418 WhatsApp

हेमन्त सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर हुआ जुल्म : दीपक प्रकाश.

राँची : भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए, समाज के लिए और अपनी संस्कृति, आदिवासी और आदिवासियत के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। मात्र 25 साल की उम्र में अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लेते लेने का कार्य किया।किन्तु झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ देश के इतिहासकारों ने न्याय नहीं किया। झारखंड के शहीदों को इतिहास के पन्ने पर वह स्थान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों का पिट्ठू बनकर कार्य करने वाले ईसाई मिशनरियों, विदेशी पादरियों के खिलाफ धर्मांतरण के खिलाफ और देश की आजादी के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जोरदार संघर्ष किया और ऐसे सभी लोगों को खदेड़ने का काम किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांत को सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसात करने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी का भी वही उद्देश्य है जो भगवान बिरसा मुंडा का था। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है आदिवासियों का पूर्ण विकास। जब तक आदिवासियों का विकास नहीं होगा झारखंड का विकास नहीं हो सकता। आदिवासी समाज के हित में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने आदिवासी समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाने का कार्य किया। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं। आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सबके पीछे हेमन्त सरकार मौन धारण कर प्रसय दे रही है। सरना समाज को तोड़ने का कार्य हेमंत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पादरी और पुजारियों को भाजपा की सरकार के मानदेय देने के फैसले पर हेमन्त सरकार ने विराम लगा दिया। चाईबासा नरसंहार में हेमंत सरकार ने चुप्पी साधे रखी, आदिवासी के नाम पर बनी सरकार आदिवासियों पर जुल्म ढहाने का काम कर रही है। हेमंत सरकार में अब तक सबसे ज्यादा आदिवासी बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए। रूपा तिर्की मामले में भी हत्यारे को बचाने का काम हेमंत सरकार कर रही है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा प्रदेश कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह जनजाति उलगुलान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें धरती आबा बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाते हुए प्रदेश कार्यालय में तश्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इससे पूर्व बिरसा चौक, बिरसा समाधि स्थल, जेल चौक स्थित मृत्यु स्थान जेल में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूरे प्रदेश में 500 से ज्यादा स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से माननीय प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री दीपक प्रकाश एवं मुख्य वक्ता के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बिरसा मुंडा जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।तत्पश्चात वंदे मातरम गया है।अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री शिवशंकर उराँव, मोर्चा प्रभारी सह पूर्व विधायक श्री रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, संचालन मोर्चा महामंत्री श्री बिंदेश्वर उराँव जी ने किया।कार्यक्रम में नकुल तिर्की,बिरसा मिंज, प्रेम बड़ाइक,राजेन्द्र मुंडा,रवि मुंडा,रोशनी खलखो महानगर अध्यक्ष अर्जुन मुंडा,शिला मुंडा,सुलेन गाड़ी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।।

Share via
Share via