IMG 20210606 WA0085

सांसद संजय सेठ ने आज बुड्मू में नमो आहार का वितरण किया तथा साडम सब स्टेशन एवं बेरवारी ग्रिड का निरीक्षण किया.

सांसद संजय सेठ ने आज बुड्मू में नमो आहार का वितरण किया तथा साडम सब स्टेशन एवं बेरवारी ग्रिड का निरीक्षण किया। सांसद सेठ के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच चावल दाल आलू प्याजका वितरण किया गया। इसी के क्रम में साडम सब स्टेशन एवं बेरवारी ग्रिड का निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद सेठ ने कहा यह सब स्टेशन विगत डेढ़ सालों से बनकर पड़ी है। पूर्व की रघुवर दास की सरकार के समय यह सब स्टेशन एवं ग्रिड का निर्माण यहां के किसानो एवं गांव के लोगों के बिजली की समस्या को देखते हुए किया गया था। परंतु आज तक इसे चालू नहीं किया गया है। इसके चालू हो जाने से इस क्षेत्र के किसानों एवं यहां के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा।

सांसद सेठ ने मौके पर ऊर्जा वितरक निगम के जीएम पीके श्रीवास्तव से बात कर इसे अविलंब चालू करने को कहा। सब स्टेशन की देखरेख कर रहे लोगों का वेतन भी 1 साल से नहीं मिला है सांसद सेठ ने इसे अविलंब भुगतान करने को भी कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू मुखिया बीना देवी प्रकाश यादव कृष्णा यादव भुवनेश्वर मुंडा विजय उरांव शामिल थे।

Share via
Share via