20250904 211701

नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

रांची : झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष और बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर.के. आनंद द्वारा की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी जनरल मधुकांत पाठक ने बताया कि नेहा महतो की खेल और बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2015 में उनके नेतृत्व में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी को खिलाड़ियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मधुकांत पाठक ने अपने पत्र में कहा कि श्रीमती नेहा महतो ने झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों सहित पूरे राज्य में तीरंदाजी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस नई भूमिका के साथ, उनके योगदान से न केवल तीरंदाजी बल्कि अन्य खेल विधाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Share via
Share via