पलामू सांसद बीडी राम शुक्रवार को बड़गड़ प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा किया.
गढ़वा, वी के पांडे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : पलामू सांसद बीडी राम शुक्रवार को बड़गड़ प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा
किया। इस दौरान उन्होंने एक पथ का शिलान्यास भी किया। कालाखजुरी मेन रोड से बरकोल पुलिस पिकेट तक बनने वाली उक्त पथ का शिलान्यास सांसद द्वारा नारीयल फोड़ कर व फीता काट कर किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली उक्त सड़क की लागत एक करोड़ सतहत्तर लाख रुपये है। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुये सांसद ने कहा की सड़क का निर्माण गुणवत्ता पुर्ण होगी। उन्होंने कहा कि बड़गड़ प्रखण्ड क्षेत्र में विभिन्न पिकेट की स्थापना उनके कार्यकाल में हुआ। जबकि हमारे कार्यकाल से पहले माओवादीओं के भय से उगरा स्थित कनहर नदी पर पुल नहीं बन पाया था। वर्तमान में पुल का डीपीआर तैयार हो रहा है। साथ ही मुटकी रोड सहित बारी बारी से सभी सड़कों को बनवाया जायेगा।
उन्होंने कहा की उग्रवाद की जड़ें फ़िर से फैल रही हैं जो चिंता का विषय है और बर्तमान सरकार को इस पर घ्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी , राज्य कार्य समिति सदस्य मुकेश निरंजन सिंहा , मनोज सिंह, रामकरेश चौरसीया , अमलेश चौरसीया , मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता , ओमप्रकाश, रवि सोनी , रंजन सोनी , मिडिया प्रभारी धनश्याम सोनी , परशुराम सिंह, रामचंद्र सिंह, छोटु चौबे , चंदन प्रसाद आदी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे ।

















