नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम बेहोश, अस्पताल में भर्ती
मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने वाली भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर के विजय जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल पलामू लोकसभा सांसद विष्णुदयाल राम (वीडी राम) अचानक बेहोश हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के तुरंत बाद सांसद को मौके पर मौजूद लोगों और सहयोगियों ने निकटवर्ती निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों और डॉक्टरों के अनुसार, सांसद विष्णुदयाल राम की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि बेहोशी का मुख्य कारण तेज गर्मी और लंबे समय तक जुलूस में खड़े रहना या चलना हो सकता है। मौसम में बढ़ती गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक जैसी स्थिति बन गई, जिससे यह घटना हुई। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सुधार की ओर है और वे जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं।
पलामू सांसद विष्णुदयाल राम 2014 में डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे. 2019 और 2024 के लोकसभा में विष्णुदयाल राम भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर पलामू से सांसद चुने गए हैं.
















