IMG 20210526 WA0025

पावर स्टार पवन सिंह का सुपर हिट गाना ‘मोहब्बत अब बेचाता’ मचा रहा है गर्दा, पहुंचा 18 मिलियन के करीब.

सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘मोहब्बत अब बेचाता’ अब एक रिकॉर्ड की ओर बढ़ चला है। पवन के इस गाने को दर्शकों ने सर आंखों पर बिठा रखा है और यही वजह है कि यह गाना 18 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े के करीब पहुंच गया है। इतना ही पवन के इस गाने को लोग बार बार सुन रहे हैं, जिससे ये साफ है कि यह गाना एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैसे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्सेस के सिंबल बन चुके पवन सिंह को यह उम्मीद थी कि उनका गानों ऑडियंस को खूब पसंद आएगा। वे कहते हैं कि यह एक बेहतरीन सैड सॉन्ग है, जो लोगों को पसंद आना ही था। इसमें गाने के साथ जिस तरह से केमेस्ट्री बुनी गयी है, उस कंसेप्ट को लोगों ने पसंद किया। हम अपने सभी ऑडियंस का शुक्रिया अदा करते हैं कि आप हमें दिल खोल कर प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। यह आशीर्वाद आगे भी बना रहा है।

आपको बता दें कि गाना ‘मोहब्बत अब बेचाता’ में पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी नज़र आईं हैं, जो पहले पवन से प्यार करती है। मगर भाई के हत्या के बाद वह पवन की जानी दुश्मन बन जाती है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीत अर्जुन अकेला और संगीत छोटू रावत का है। इस गाने में स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है। स्टोरी और डायलॉग धीर – धीरेंद्र का है। गाने में पवन – काव्या के साथ सरपंच की भूमिका में कमलकांत मिश्रा, जफर खान, संतोष सिंह, अमित सिंह, जुबैर शाह, बंटी सिंह, चंचल ब्रदर्स और शेरा हैं।

Share via
Send this to a friend