20250826 072621

प्रियंका गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में आज होंगी शामिल, सुपौल से शुरू होगा तीसरा चरण

पटना : कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे चरण में शामिल होंगी। यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसमें वह अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ सुपौल और मधुबनी में यात्रा करेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाना और मतदाता सूची में कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनता को एकजुट करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वोटर अधिकार यात्रा का तीसरा चरण आज सुपौल जिले से शुरू होगा। सुबह 8 बजे हुसैन चौक से शुरू होने वाली यह यात्रा लगभग 4 किलोमीटर तक चलेगी, जो थाना चौक, महावीर चौक, लोहियानगर चौक, गौरवगढ़ होते हुए डिग्री कॉलेज में समाप्त होगी। इसके बाद प्रियंका गांधी मधुबनी के फुलपरास में यात्रा में शामिल होंगी।

27 अगस्त को प्रियंका गांधी सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और दरभंगा व मुजफ्फरपुर में भी यात्रा में भाग लेंगी। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल होंगे। यह दौरा हरतालिका तीज के अवसर पर हो रहा है, जिसे कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है ताकि महिला मतदाताओं को जोड़ा जा सके।

17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजर रही है और 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के नेतृत्व में यह यात्रा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जन जागरूकता अभियान है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए वोटर लिस्ट से लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिसे वे ‘वोट चोरी’ करार दे रहे हैं।

Share via
Share via