राँची: कांके रोड पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर तोड़ा, चालक ने खोया नियंत्रण
राँची: कांके रोड पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर तोड़ा, चालक ने खोया नियंत्रण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची, 22 दिसंबर
राँची के कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी पैदल यात्री या दूसरे वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से जा रही थी। चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार मुख्य सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पर चढ़कर फंस गई।
घटना राजभवन के पीछे वाले गेट के पास, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कार्यालय से ठीक पहले हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी की जान को खतरा नहीं रहा।पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
अभी तक कार के चालक की पहचान और हादसे के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने घटनास्थल पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस तरह के हादसों का प्रमुख कारण बन रही है। जांच के बाद ही हादसे का पूरा कारण सामने आएगा।
















