रांची नगर निगम चुनाव: रोशनी खलखो बनीं मेयर, अब डिप्टी मेयर पद पर भाजपा में मंथन तेज
रांची: रांची नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो को करीब 14,363 वोटों से हराकर रांची की नई महापौर बनीं। अधिकांश वार्ड पार्षदों के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं, जिसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में फोकस डिप्टी मेयर पद की दौड़ पर शिफ्ट हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, इस बार पार्टी डिप्टी मेयर पद पर नए चेहरे को मौका देने की तैयारी में है। मेयर पद आदिवासी वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित होने के कारण डिप्टी मेयर पद पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को तरजीह देने की रणनीति पर गंभीर मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इससे संतुलन बनाए रखने और व्यापक समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी।
चुनावी नतीजों से भाजपा को रांची में मजबूत स्थिति मिली है, जहां पार्टी ने कई महत्वपूर्ण वार्डों पर भी कब्जा जमाया। रोशनी खलखो की जीत को पार्टी ने आदिवासी समुदाय में अपनी पैठ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। अब डिप्टी मेयर के चयन पर सभी की नजरें टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को दिशा देगा।
















