20260227 213515

रांची नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित: कई वार्डों में कड़ा मुकाबला, रोशनी खलखो मेयर पद पर मजबूत दावेदार!

रांची: झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनावों के नतीजे आज (27 फरवरी 2026) घोषित हो रहे हैं। रांची नगर निगम के 53 वार्डों में मतगणना के दौरान कई जगहों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जबकि कुछ वार्डों में प्रत्याशियों ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम तक अधिकांश परिणाम सामने आ चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेयर पद की रेस में रोशनी खलखो आगे

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मजबूत बढ़त बनाई है। विभिन्न राउंड्स में उन्हें 80,000 से अधिक वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित रमा खलखो पीछे चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में रोशनी को 20,000+ वोटों की लीड बताई जा रही है, जिससे रांची में बीजेपी का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है।

वार्ड-वार जीते पार्षदों की सूची (घोषित/प्रमुख नतीजे)

मतगणना के बाद अब तक कई वार्डों के विजयी प्रत्याशियों के नाम आधिकारिक तौर पर घोषित हो चुके हैं।

यहां कुछ प्रमुख वार्डों के विजेता:

वार्ड 01 से नकुल तिर्की जीते।
वार्ड0 2 – सविता कच्छप
वार्ड 04 अमित मुंडा।
वार्ड 07 मीनू देवी
वार्ड 08 में किरण खलखो
वार्ड 09 प्रीति रंजन।
वार्ड10 संगीता देवी
वार्ड 13 – पवन तिर्की
वार्ड 14 – अंजू देवी
वार्ड 19 – गीता कुमारी
वार्ड 20 – सुनील यादव
वार्ड 21 मो0 एहतेशाम
वार्ड 22 मो0 असलम
वार्ड 25 – सुषमा राज, पेंडिंग
वार्ड 26 – प्रदीप कुमार
वार्ड 27 – बबली सोनी
वार्ड 29 – सुनील यादव
वार्ड 31 – नीरज कुमार
वार्ड 33 – कुमुद कुमारी झा
वार्ड 37- परमेश्वर सिंह
वार्ड 38 – अवधेश ठाकुर
वार्ड 39 – शीला देवी
वार्ड 40 – सुचिता रानी राय।
वार्ड 41 – नीलम चौधरी
वार्ड 42 – ममता देवी
वार्ड 44 – परमजीत सिंह
वार्ड 48- अमित मिंज
वार्ड 49 – जमीला खातून

कुछ अन्य वार्डों में भी जीत की घोषणा हुई है, जैसे वार्ड 4 से अमित मुंडा, वार्ड 51 से सबिता लिंडा। कई वार्डों में कड़ी टक्कर रही, लेकिन अंतिम राउंड्स में स्पष्ट विजेता सामने आए।

मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। समर्थकों में उत्साह देखा गया, जहां जीत के बाद जश्न का माहौल बना। यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ, जिसमें 23 फरवरी को मतदान हुआ था। स्थानीय मुद्दों जैसे विकास, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस रहा।

Share via
Share via