होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, फूहड़ गीतों पर सख्ती; हुड़दंगियों को चेतावनी
साहिबगंज/मिर्जाचौकी : होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से रविवार को मिर्जाचौकी थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने की, जिसमें मंडरो सीओ संजय शुक्ला सहित विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध नागरिक और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाएगा। थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान डीजे का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही फूहड़, अश्लील या भड़काऊ गीतों के प्रसारण पर सख्त रोक लगाई जाएगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।” थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों से प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की और कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और शांति सर्वोपरि है।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेश राम, अशोक सिंह, इंद्रदेव मंडल, रामानंद चौरसिया, शिव शंकर गुप्ता, राजीव जायसवाल, वीरेंद्र शाह, शहादत अंसारी, किशोर साह, गणेश साह।सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

















