Sahibganj 1

Sahibganj :-साहिबगंज के गुमानी से शुरू करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित झारखंड कांग्रेस गुमानी हुआ शिफ्ट

Sahibganj

Drishti Now, Ranchi

पाकुड़ विधानसभा के गुमानी (श्रीकुंड) से आज से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो रही है। इसकी शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। अभियान की शुरुआत करने के लिए वे विशेष विमान से दुमका एयरपोर्ट उतरे। उनका स्वागत झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता कृष्णानंद झा सहित कई नेताओं ने किया। थोड़ी देर में वे गुमानी के लिए निकलेंगे। यहीं से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं वे रैली में उपस्थित जनता को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे 2.40 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
तैयारियां हुई पूरी
आज होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का जायजा लिया। कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि विशेष विमान से मल्लिकार्जुन खड़गे का आना हो रहा है। दुमका में उनका स्वागत प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, मंत्री आलमगीर आलम करेंगे। इसके बाद तीनों हेलीकॉप्टर से गुमानी पहुंचेंगे।
लोकसभा चुनाव की शुरुआत है यह अभियान
झारखंड में इस अभियान की शुरुआत को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, विधायक, कांग्रेस प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी, 24 जिलों के अध्यक्ष, जिला कमेटी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। राजेश ठाकुर ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के अभियान के तहत हमलोग हर घर तक पहुंचेंगे। लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की कमियों, महंगाई, बेरोजगारी से अवगत करायेंगे। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via