SDM

SDM ज्योति मौर्या की कहानी झारखण्ड में ,पति ने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया नर्स बनाया अब पत्नी बेटे को लेकर प्रेमी संग भाग गयी

देश में ज्योति मौर्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि साहिबगंज जिले के बोरियो में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पति अपनी पत्नी के बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा है। कभी बिलक बिलक कर रोता है तो कभी आवेदन लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। पति बताते है कि उसने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया और एएनएम बनाया और अब पत्नी उसके साथ धोखेबाजी कर बेटे सहित लापता हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CM हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा *मातृत्व अवकाश*

गुरुवार को पत्नी की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगाने साहिबगंज एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के कार्यालय में पहुंचे। पीड़ित पति कंहाई पंडित ने बताया कि उसने वर्ष 2009 में बोरियो के तेलो बाथन टोला गांव के राजकिशोर पंडित की पुत्री कल्पना कुमारी से विवाह किया था। उससे उसकी एक 10 वर्ष का पुत्र भी है। वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है इसलिए मेहनत मजदूरी करने के साथ साथ ट्रैक्टर चलाने का काम भी करता था। उसकी पत्नी कल्पना मैट्रिक तक पढ़ी लिखी थी और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसने कहा कि उसको पढ़ाई करवा दीजिए।

Ranchi: रांची 10 जून हिंसा मामले में रांची पुलिस ने कोर्ट से की 40 आरोपियों की वारंट की मांग

उसने अपनी पत्नी कल्पना को बोरियो कॉलेज से पहले इंटर की पढ़ाई पूरी करवाया। फिर कर्ज लेकर उसने जमशेदपुर में एएनएम का प्रशिक्षण भी दिलवाया। इस दौरान उस पर काफी कर्ज हो गया, तब वे अपनी पत्नी के कहने पर ही कमाने के लिए गुजरात चले गए। वहीं उसकी पत्नी कल्पना साहिबगंज के झूमावती अस्पताल में एएनएम की नौकरी कर ली।

गुजरात से ही कमा कमा कर उसने अपना कर्ज को खत्म किया था। इधर होली के पहले वे अपना बांझी स्थित घर लौटा तो पत्नी का हावभाव बदला बदला पाया। पूछने पर पत्नी ने कहा कि अब वे मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। तब मैं पत्नी को लेकर अपना ससुराल गया और सास-ससुर को इसकी जानकारी दी। वहां से समझा-बुझाकर वापस लाया था।इस बीच 14 अप्रैल को पत्नी मायके जाने की बात का घर से निकली और बेटा सहित लापता हो गई। इस बीच उसने अपनी पत्नी और बच्चे की काफी खोजबीन की। अपने ससुराल में भी जाकर पूछताछ की, लेकिन उन लोगों ने कुछ भी नहीं बताया। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी पत्नी कल्पना मुझे धोखा देकर किसी दूसरे प्रेमी के साथ रह रही है। इस मामले को लेकर उसने न्यायालय की शरण ली है और परिवाद भी दायर किया है।

Share via
Share via