20260213 213130

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल तैयारी को लेकर सिमडेगा में महत्वपूर्ण बैठक

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय परिसर, सिमडेगा में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों को लोक अदालत में भेजने और वादियों को समय पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इनमें श्रम नियोजन विभाग, बैंक, भूमि अधिग्रहण, परिवहन, विद्युत विभाग, अनुमंडल कार्यालय में धारा 144 के तहत दर्ज मामले, वन विभाग तथा चाइल्ड लेबर से जुड़े मामले शामिल हैं।

प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा ने कहा, “लोक अदालत आपसी समझौते के आधार पर सरल, त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित करना चाहिए।”

बाल श्रम पर सख्ती के निर्देश

चाइल्ड लेबर के मामलों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान, होटल और प्रतिष्ठान के बाहर अनिवार्य रूप से बोर्ड लगाया जाए जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि “14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य नहीं कराया जाता है”। यदि किसी स्थान पर बाल श्रम पाया जाता है, तो संबंधित अधिनियम के तहत दुकानदार/मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा दंड वसूला जाएगा।

वाहन बीमा को लेकर सख्त निर्देश

प्रधान जिला जज ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में किसी भी वाहन को बिना इंश्योरेंस के संचालित न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीमा न होने की स्थिति में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा एवं अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share via
Share via