रजरप्पा परियोजना कॉलोनी में अवैध विद्युत उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई
रजरप्पा (रामगढ़): रजरप्पा क्षेत्र प्रबंधन ने कॉलोनी में अवैध विद्युत कनेक्शन धारकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की टीम ने क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के सहयोग से अवैध रूप से जोड़े गए विद्युत तारों को काटकर जब्त किया। इस अभियान के दौरान लगभग 25 अवैध विद्युत कनेक्शनों को समाप्त किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टाउनशिप प्रशासन प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अवैध कनेक्शनों के कारण बिजली की खपत असामान्य रूप से बढ़ जाती है, जिससे कंपनी को अत्यधिक विद्युत बिल और भारी राजस्व हानि का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी और सुरक्षा बल मौजूद थे। रजरप्पा क्षेत्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा और राजस्व हानि को रोकने के लिए अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

















