20 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण, बीजेपी ने आज होने वाली विधायक दल की बैठक टली
20 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण, बीजेपी ने आज होने वाली विधायक दल की बैठक टली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली, लेकिन चुनाव नतीजे आने के आठ दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं हो पाया है. अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इस बीच आज होने वाली विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है. बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह बैठक 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.
सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक के बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह सह रैली का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग को शपथ ग्रहण कार्यक्रम सह रैली का इंचार्ज बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी जल्द ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगी, जो विधायकों से रायशुमारी कर सीएम के चेहरे का ऐलान करेंगे. फिलहाल सीएम की रेस में नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और सतीश उपाध्याय के नाम सबसे आगे चल रहा हैं.
गौरतलब है कि दिल्ली में 10 साल से अधिक समय तक शासन करने वाली आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में केवल 22 सीटें ही मिल सकीं. वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं.

















