20260220 070923

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार उलटफेर का सिलसिला जारी, क्रिकेट जगत हैरान! जिम्बाब्वे बन रहा है टूर्नामेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज

टी20 विश्व कप 2026 में लगातार हो रहे उलटफेर ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जहां बड़े-बड़े दिग्गज टीमों को हार का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अंडरडॉग टीमें इतिहास रच रही हैं।टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब जिम्बाब्वे ने कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया। यह 2026 टी20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज रहा, जहां जिम्बाब्वे के गेंदबाजों – ब्लेसिंग मुजारबानी (4/17) और ब्रैड इवांस (3/23) – ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। ऑस्ट्रेलिया, जो 2021 चैंपियन थी, इस हार से ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिम्बाब्वे ने एक और कमाल किया और सह-मेजबान श्रीलंका को भी 6 विकेट से हरा दिया। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रायन बेनेट (नाबाद 63) और कप्तान सिकंदर रजा (45) की शानदार पारियों से जिम्बाब्वे ने ग्रुप बी टॉप किया और सुपर 8 में जगह बनाई। यह लगातार उलटफेरों की श्रृंखला का हिस्सा रहा, जिसने जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट का ‘सर्वप्राइज पैकेज’ बना दिया।अन्य मैचों में भी सरप्राइज देखने को मिले जहां यूएई ने कनाडा को ड्रामेटिक चेज में हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से रौंदा।

ये परिणाम बताते हैं कि टी20 फॉर्मेट में अब एसोसिएट राष्ट्र भी फुल मेंबर टीमों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर 8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज जैसी टीमें अजेय हैं, लेकिन जिम्बाब्वे जैसी टीमों ने साबित कर दिया है कि कोई भी मैच पहले से तय नहीं।क्रिकेट फैंस के लिए यह टी20 विश्व कप अब तक का सबसे रोमांचक और अनप्रेडिक्टेबल साबित हो रहा है।

टी20 का असली मजा तो यही है – कोई भी किसी को हरा सकता है! अब सुपर 8 में क्या नया ट्विस्ट आएगा? इंडिया, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे जैसी टीमों पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्या सुपर 8 में भी ऐसे उलटफेर जारी रहेंगे? इंतजार कीजिए!

Share via
Share via