राष्ट्रपति ने 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किया बड़ा फेरबदल: दिल्ली, लद्दाख, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई जगह बदले राज्यपाल और LG
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के कई महत्वपूर्ण राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्यपालों एवं उपराज्यपालों (LG) के पदों पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 9 पदों पर नए नियुक्तियां और तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और लद्दाख जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) नियुक्त किया गया है। दिल्ली के वर्तमान LG विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।
इसके साथ ही बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) सैयद अता हसनैन को बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के आर.एन. रवि, नागालैंड के नंद किशोर यादव और हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंदर गुप्ता को बनाया गया हैं।
यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव आगामी चुनावों और केंद्र-राज्य संबंधों के संतुलन को देखते हुए किया गया माना जा रहा है। दिल्ली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में तरनजीत सिंह संधू की नियुक्ति को उनके राजनयिक अनुभव के कारण सकारात्मक देखा जा रहा है, जबकि विनय कुमार सक्सेना का लद्दाख जाना सीमा क्षेत्र की प्रशासनिक मजबूती से जुड़ा हो सकता है। महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली से भी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

















