SmartSelect 20210312 195810 Google

कोरोना से राज्य की स्थिति चिंताजनक, राज्य में मेडिकल इमरजेंसी घोषित करे मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश.

राँची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाव करने हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि झारखण्ड में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है और देश भर में झारखण्ड पांचवें स्थान पर है, जहाँ सक्रमण दर सबसे अधिक है। वर्तमान समय में यह विकराल रूप ले रहा है। इस समय हम सभी को मिलकर झारखण्ड की जनता को इस महामारी से बचाना है। अतः झारखण्ड की जनता राज्य सरकार से अपेक्षा करती है कि संकट के इस घड़ी में सरकार संवेदनशील होकर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उचित कदम उठाये। राज्य सरकार को ऐसे समय में कोरोना से लड़ने के लिए अविलंब मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की व्यवस्था तथा पारामेडिकल कर्मी और डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री प्रकाश ने चिट्ठी के माध्यम से कहा है कि ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री जी को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। सामाजिक संगठन के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के साथ वार्ता कर सुझाव लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आपके द्वारा एक वेबिनार का अविलंब आयोजन कर जनता को हो रहे परेशानियों को दूर करने के लिए संवाद करना चाहिए। राज्य की स्थिति चिंताजनक है और साथ ही साथ प्रदेश में टेस्टिंग की हालत भी चिंताजनक है। राज्य में लोगों की हालात लाचार एवं बेबस जैसी है।

साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि राज्य में जल्द से जल्द हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि झारखण्ड की सवा तीन करोड जनता को साथ लेकर हम इस लड़ाई को जीतने में सफल होंगे।

Share via
Share via