SmartSelect 20210323 190838 Gallery 3

राज्य के दो सौ सड़सठ प्रस्वीकृत विद्यालयों को मिलेगा अनुदान सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी.

राँची : वित्तीय वर्ष 2020 21 में प्रस्वीकृत माध्यमिक विद्यालय, इंटर महाविद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा को 39 करोड़, 26 लाख, 34 हज़ार, 865 रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने प्रस्वीकृत किए गए इन विद्यालयों की अनुदान की स्वीकृति और आवंटित करने संबंधी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मांगे गए थे ऑनलाइन आवेदन
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020 21 के अनुदान के लिए विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे । आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत कुल 339 आवेदन मिले । इनमें 157 इंटर महाविद्यालय, 121 माध्यमिक विद्यालय, 29 संस्कृत विद्यालय और 32 मदरसा के आवेदन थे । विभागीय अनुदान समिति द्वारा बैठक कर आवेदनों की स्क्रुटनी की गई । इसके उपरांत 267 आवेदनों को स्वीकृत किया गया । वही, 22 विद्यालयों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया और 50 स्कूलों के आवेदन लंबित है । स्वीकृत किए गए विद्यालयों के लिए अनुदान की राशि को आवंटित किया गया है।

Share via
Share via