SmartSelect 20210420 174239 Gallery

सांसदों-विधायकों द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस निःशुल्क सेवा में लगाएं : सुबोधकांत सहाय.

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए सामुहिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर स्थित विभिन्न अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं को पीड़ित मानवता के सेवार्थ जनप्रतिनिधियों द्वारा एंबुलेंस प्रदान किया गया है। फिलहाल सभी संस्थाओं को कोरोना के मरीजों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा देने के लिए आगे आने की जरूरत है। रांची शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई संस्थाओं ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है, यह सराहनीय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं को जनसेवा के लिए एंबुलेंस दिया गया। वैसे सभी संस्थाओं से उन्होंने मानव सेवा के तहत संकट की इस घड़ी में नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
श्री सहाय ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि कोरोना संक्रमित मरीजों से कुछ निजी अस्पताल संचालक मनमानी राशि ऐंठ रहे हैं। यह मानवता विरोधी कृत्य है।

Share via
Share via