WhatsApp Image 2021 06 22 at 17.57.35

अपहरण की योजना बना रहे चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल बरामद

रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को अपहरण की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. सभी अपराधी गोला के बंदा भेड़ा नदी के किनारे श्मशान घाट के पास लूट, डकैती, फिरौती और अपहरण की योजना बनाने में लगे थे. पुलिस ने इन्हें अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर दो अपराधी भागने में सफल रहे.
148000 रुपए बरामद
बताया जाता है कि गोला थाना क्षेत्र से गेल कंपनी के मुंसी की अपहरण में ये चारो अपराधी शामिल रहे थे. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक टांगी, एक भुजाली, दो बाइक और 148000 रुपए भी बरामद किये. पुलिस अब तक इस केस में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है. रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस कांड में शामिल सभी अपराधी एक संगठित अपहरण गिरोह बनाकर घटना को अंजाम देते हैं. इनका मुख्य कार्य क्षेत्र में होने वाले सरकार के निर्माण कार्य मे लगे कंपनी और ठेकेदार के स्टाफ का अपहरण कर फिरौती वसूलना था.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via