राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में जलपान कार्यक्रम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में झारखंड के सांसदों ने की शिरकत

राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में जलपान कार्यक्रम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में झारखंड के सांसदों ने की शिरकत

Share
Link copied

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित जलपान कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में देश के विभिन्न राज्यों के सांसदों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, सांसद मनीष जायसवाल, बीडी राम, ढुल्लू महतो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के सांसदों को राष्ट्रपति से मिलने और सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा करने का सुंदर अवसर प्रदान करता रहा। राष्ट्रपति मुर्मू की सादगीपूर्ण और प्रेरणादायी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।