झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Share


WhatsApp Group


Join Now


WhatsApp Channel


Join Now

G


Google Search


DrishtiNow


को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड इकाई के लिए सांसद आदित्य साहू को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद शुक्रवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री साहू का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

स्वागत समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी

अपराह्न 3 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में श्री साहू को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, महामंत्री एवम सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित महानगर और ग्रामीण जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

आदित्य साहू ने जताया आभार

नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्रियों रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, यदुनाथ पाण्डेय, दिनेशानंद गोस्वामी, अभयकांत प्रसाद, पीएन सिंह सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

आदित्य साहू ने कहा, “मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जिम्मेवारी बदलती रहती है, लेकिन कार्यकर्ता भाव कभी नहीं बदलना चाहिए। मैं सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संगठन बनाने के लिए कार्य करूंगा।” उन्होंने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे राज्य की “भ्रष्ट और निकम्मी” सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और पार्टी को और मजबूत करेंगे।

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “आदित्य साहू बूथ स्तर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और एक सांसद के रूप में संसदीय कार्यों का अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।” उन्होंने श्री साहू को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

रांची महानगर में 4 अक्टूबर को अभिनंदन समारोह

रांची महानगर भाजपा द्वारा 4 अक्टूबर को जिला कार्यालय में आदित्य साहू के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दिग्गजों ने दी बधाई

आदित्य साहू की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्रियों रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश, यदुनाथ पाण्डेय, दिनेशानंद गोस्वामी, अभयकांत प्रसाद, पीएन सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

झारखंड भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद आदित्य साहू, प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

संगठन को मिलेगी मजबूती

आदित्य साहू के अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनकी नियुक्ति से झारखंड में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।