164-kg-illicit-ganja-seized-chatra

चतरा में 164 किलो अवैध गांजा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल वरना कार बरामद

Share
Link copied
164-kg-illicit-ganja-seized-chatra
164-kg-illicit-ganja-seized-chatra

चतरा: चतरा पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चतरा के तहत कार्रवाई करते हुए 164 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक वरना कार भी बरामद की है। जब्त गांजा 82 पैकेट में रखा हुआ था। मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी वाहन में गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी दौरान सफेद रंग की वरना कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी14सीएफ-5803) चतरा शहर की ओर तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन में सवार चालक और दो अन्य लोग ग्राम सिकिद स्थित नदी किनारे गाड़ी खड़ी कर जंगल की ओर भाग निकले।

पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें 82 पैकेट में कुल 164 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। इसके बाद गांजा और वरना कार को विधिवत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 448/2026, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया है।

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में सदर चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, वशिष्ठनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।