राज्यपाल संतोष गंगवार ने दीपशिखा संस्था के सूचना केंद्र का किया उद्घाटन, एक लाख रुपये देने की घोषणा

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नामकुम स्थित दीपशिखा संस्था के नवनिर्मित सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और टीम को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर और अनुकूल वातावरण मिलने पर वे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। इससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने दीपशिखा संस्था को अपने विवेकाधीन अनुदान मद से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर सख्त हुए रांची DC, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
रांची: राजस्व कार्यों में लापरवाही और दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को…
मोरहाबादी में अवैध निर्माण पर रांची नगर निगम सख्त, 15 भवनों और प्रतिष्ठानों को नोटिस
रांची: रांची नगर निगम ने भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन और आवासीय भवनों के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी…
















