दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 1 जुलाई से मिलेगा लाभ
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, महंगाई में वृद्धि से राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
अब 63% होगा महंगाई भत्ता
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशन की मौजूदा 60 प्रतिशत दर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 63 प्रतिशत हो जाएगी।
1.17 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ
सरकार के अनुसार, इस फैसले से लगभग 48.54 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 68.71 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। DA और DR में बढ़ोतरी के कारण सरकारी खजाने पर सालाना 10,016.10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन?
DA की गणना मूल वेतन के आधार पर होती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो 3 प्रतिशत बढ़ोतरी से उसे हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त DA मिलेगा। इसी तरह, 30,000 रुपये की मूल पेंशन पर DR में 900 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। चूंकि यह फैसला 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है, इसलिए पात्र कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से लागू अंतर के अनुसार एरियर भी मिलेगा।यह बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है।

जामताड़ा में क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार
सुगापहाड़ी में निर्माणाधीन मकान से पकड़े गए आरोपी, छह मोबाइल, नौ सिम कार्ड और सात एटीएम कार्ड बरामद जामताड़ा: क्रेडिट कार्ड बंद…

केरेडारी में ACB की कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार
हजारीबाग: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने केरेडारी में एक पंचायत सेवक को कथित तौर…

गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, छठ घाटों का लेंगी जायजा; नदी हादसे में जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिवारों से भी मिलेंगी
गिरिडीह: छठ पर्व की तैयारियों और जनसमस्याओं की जानकारी लेने के लिए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह…

















