लोअर बाजार में तार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.6 किलो कॉपर वायर बरामद

रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने दुकान से कॉपर वायर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आसिफ उर्फ नेपाली (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का 1.6 किलो कॉपर वायर, एक इन्वर्टर और एक बैटरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को दर्ज कांड संख्या 190/2026 में शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
वहीं, वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर 27 और 28 अक्टूबर को लोअर बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान वारंटी मो. मुस्तफा उर्फ मिस्टर (32) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बोकारो: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का भी दावा; आरोपी गिरफ्तार
गोमिया थाना क्षेत्र का मामला, परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज; पुलिस ने फोटो हटाने की…

धनबाद में अपार्टमेंट के अंदर घुसकर महिला की सोने की चेन छीनी, CCTV में कैद हुई वारदात
हाउसिंग कॉलोनी के सिग्नोरा सिटी अपार्टमेंट में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम; पुलिस फुटेज के आधार पर जांच…
















