झारखंड में 4,461 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित, SIR के दौरान हर क्लब को चलाना होगा जागरूकता अभियान

रांची: झारखंड में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए निर्वाचन विभाग जागरूकता अभियान तेज करेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि SIR अवधि के दौरान प्रत्येक इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) कम से कम एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे। राज्य में 5,535 क्लब गठित करने का लक्ष्य है, जबकि अब तक 4,461 ELC गठित और सक्रिय हैं।
गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रमंडलों के ELC समन्वयकों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें विद्यालयों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने, युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने और SIR से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
के. रवि कुमार ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ELC के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और उनके परिवारों को पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने और उनके प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने का निर्देश दिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पात्र युवाओं को ECINET ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। ELC समन्वयकों और पदाधिकारियों को ऑनलाइन पंजीकरण में आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पात्रता और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।
उन्होंने गलत सूचनाओं और फेक न्यूज के मुकाबले तथ्यपरक जानकारी साझा करने की जरूरत भी बताई, ताकि मतदाता सूची से संबंधित किसी तरह की भ्रामक सूचना या गलतफहमी न फैले। निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
के. रवि कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला और राज्य स्तर पर मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले ELC को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों के नाम राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में नामांकन के लिए नई दिल्ली भेजे जाएंगे।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न प्रमंडलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, ELC समन्वयक और हेल्प डेस्क मैनेजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Giridih : बारिश के बीच छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचीं कल्पना सोरेन, अधिकारियों को दिए निर्देश
गिरिडीह में शास्त्री नगर और अरगाघाट छठ घाटों का किया निरीक्षण, पर्व से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर Giridih : छठ…

बोकारो: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का भी दावा; आरोपी गिरफ्तार
गोमिया थाना क्षेत्र का मामला, परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज; पुलिस ने फोटो हटाने की…
















