बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर बंधु तिर्की ने किया माल्यार्पण, जनजातीय समाज के संघर्ष को किया याद
जनजातीय समाज के हक-अधिकार और सामाजिक उत्थान के लिए बाबा कार्तिक उरांव के योगदान को किया नमन
रांची: जनजातीय समाज के अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा कार्तिक उरांव के संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। बंधु तिर्की ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने लोहरदगा का प्रतिनिधित्व करते हुए जनजातीय समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया और सामाजिक उत्थान एवं कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव जनजातीय समाज की समस्याओं और पीड़ा को गहराई से समझते थे। समाज के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ उन्होंने मजबूती से आवाज उठाई। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए समर्पण का उदाहरण है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाते हुए जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समानता और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
माल्यार्पण कार्यक्रम में गुड्डी उरांव, छोटन उरांव, अलका उरांव, डेहरी उरांव, धर्मेंद्र सिंह, पाचो उरांव और राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Jharkhand News: हत्या के केस में उम्रकैद, अंग्रेजी में पूछताछ पर हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; चमरा उरांव बरी
Jharkhand News: : झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे चमरा उरांव को बरी कर दिया है।…

गोड्डा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां…


















