कोलेबिरा में नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मोहन सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार, 28 अक्टूबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर 2026 की रात वह मेला देखने गई थी। सुबह करीब 5:30 बजे घर लौटने के दौरान मोहन सिंह ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। साथ ही, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के आवेदन के आधार पर कोलेबिरा थाना में 26 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 73/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलेबिरा थाना की टीम ने छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैंसर की दवाओं की कीमतों में कटौती से कितनी राहत? कीट्रूडा समेत कई महंगी दवाओं के दाम जस के तस
कैंसर के इलाज का खर्च कम करने की दिशा में सरकार के कदम से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन…

रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 236 आवेदन मिले; 184 का मौके पर निपटारा
रांची: रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों…
















