रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 236 आवेदन मिले; 184 का मौके पर निपटारा

रांची: रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की।
रांची पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में कुल 236 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 184 मामलों का तत्काल निपटारा किया गया। वहीं, संवेदनशील मामलों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। शेष मामलों की गुणवत्ता के साथ जांच की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद, छेड़खानी, चोरी और मारपीट समेत अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।
जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना में 12 शिकायतें मिलीं, जिनमें आठ का निपटारा किया गया। बरियातू और सदर थाना में नौ-नौ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें क्रमशः आठ और छह मामलों का निष्पादन हुआ। डोरंडा थाना में आठ शिकायतों में सात का निपटारा किया गया। पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की।

झारखंड में सात साल में करीब तीन गुना बढ़ीं MBBS सीटें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- चिकित्सा शिक्षा का विस्तार कर राज्य को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार
रांची: झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा के विस्तार…

चतरा में 164 किलो अवैध गांजा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल वरना कार बरामद
चतरा: चतरा पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चतरा के तहत कार्रवाई करते हुए 164 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी…














