agniveer-jawan-arrested-murder-girlfriend-body

प्रेमिका की हत्या के आरोप में अग्निवीर जवान गिरफ्तार, जंगल में दफनाया था शव

Share
Link copied
agniveer-jawan-arrested-murder-girlfriend-body
agniveer-jawan-arrested-murder-girlfriend-body

सिमडेगा: टीटांगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अनित एक्का (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में तैनात था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की स्कूटी, रियलमी मोबाइल फोन और लोहे की कुदाल बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  1. Advertisment
    Advertisment

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को कुरडेग थाना क्षेत्र निवासी जमुना टोप्पो के लिखित आवेदन पर टीटांगर थाना कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए गठित विशेष छापेमारी दल ने 27 सितंबर को प्राथमिकी अभियुक्त अनित एक्का को गिरफ्तार किया।

Advertisment
Advertisment

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में सिमडेगा कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी झरना टोप्पो से जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया था। वर्ष 2024 में अनित का अग्निवीर के रूप में चयन हुआ। ट्रेनिंग के बाद उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में हुई।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झरना की पढ़ाई और अन्य खर्चों के लिए आर्थिक मदद करता था। बाद में दोनों के बीच बातचीत और संबंधों को लेकर विवाद बढ़ने लगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि झरना कथित तौर पर उससे कोर्ट मैरिज करने या 15 लाख रुपये देने की मांग कर रही थी। ऐसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस विवाद को लेकर मामला पूर्व में महिला थाना सिमडेगा तक भी पहुंचा था, जहां दोनों के बीच समझौता हुआ था।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को आरोपी झरना को स्कूटी से मच्छकाटा-केराकच्छार क्षेत्र की ओर ले गया। जंगल के सुनसान हिस्से में पहुंचने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान अनित ने झरना के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर शंख नदी के किनारे जंगल में ले जाया गया, जहां कुदाल से गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका का मोबाइल फोन भी नदी में फेंक दिया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने जांच को भटकाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई। उसने थाना में बताया कि 24 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका को स्कूटी से लेकर जा रहा था। इसी दौरान ताराबोगा जंगल के पास बोलेरो सवार चार लोगों ने उसकी स्कूटी रोककर उसके साथ मारपीट की और प्रेमिका को जबरन अपने साथ लेकर सिमडेगा की ओर चले गए।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने मामले की जांच और पूछताछ शुरू की तो घटना से जुड़ी कड़ियां आरोपी तक पहुंचने लगीं। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के अनुसार, पूछताछ में आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सामान नीले रंग की स्कूटी, रजिस्ट्रेशन नंबर JH20H-7281, रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और लोहे की कुदाल बरामद किया।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनित एक्का (21), पिता आनंद एक्का, निवासी मच्छकाटा (झरिया डीपा), थाना बोलबा, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में टीटांगर थाना प्रभारी पुअनि अमित कुमार, पुअनि राजेश कुमार दास तथा टीटांगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।