छठ महापर्व की तैयारी में जुटी हजारीबाग पुलिस, एसपी के नेतृत्व में जवानों ने झील परिसर में किया श्रमदान
छठ घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का लिया संकल्प
हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हजारीबाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने झील परिसर स्थित छठ घाटों पर सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने खुद सफाई की जिम्मेदारी संभाली। जवानों ने झील परिसर और छठ घाटों के आसपास फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। पुलिस की इस पहल से आम लोगों को भी सार्वजनिक स्थलों और जलाशयों को साफ रखने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए हजारीबाग पुलिस की ओर से छठ घाटों की सफाई की गई है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। पुलिस जवानों का यह श्रमदान केवल सफाई अभियान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सामाजिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी और जनसेवा का भी संदेश दिया।

छठ से पहले जलाशयों की सफाई को लेकर बच्ची देवी सेवा समिति ने निकाला जागरूकता रथ, पूरे रामगढ़ में करेगा भ्रमण
प्लास्टिक, थर्मोकोल और पॉलीथिन जलाशयों में नहीं फेंकने की अपील; श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल रामगढ़। लोक आस्था…

सोहराय पर्व मनाने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, NH-220 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रघुनाथपुर के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में मौत; दोनों युवक बीजाडीह…

आम्रपाली कोल परियोजना में गोलीबारी के बाद राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र वायरल, अक्षय-आदित्य को चेतावनी
एवीएस इंटरप्राइजेज के कार्यालय को बनाया गया निशाना, चिट्ठी में लिखा- अगली बार खोपड़ी खोल देंगे; कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ा मामला टंडवा…


















