छठ से पहले जलाशयों की सफाई को लेकर बच्ची देवी सेवा समिति ने निकाला जागरूकता रथ, पूरे रामगढ़ में करेगा भ्रमण
प्लास्टिक, थर्मोकोल और पॉलीथिन जलाशयों में नहीं फेंकने की अपील; श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल
रामगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखने के उद्देश्य से बच्ची देवी सेवा समिति ने स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत समिति की ओर से मंडल जी गली, भदानी नगर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। यह रथ पूरे रामगढ़ जिले में भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देगा। समिति ने आम नागरिकों, दुकानदारों और छठ व्रतियों से अपील की है कि नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में प्लास्टिक, थर्मोकोल, पॉलीथिन या किसी भी तरह का कचरा न डालें।

समिति का कहना है कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में माताएं और बहनें इन्हीं जलाशयों में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। ऐसे में जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के लिहाज से भी जरूरी है।।समिति के सचिव जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। यह किसी एक संस्था या व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और थर्मोकोल का इस्तेमाल कम करने तथा जलाशयों में कचरा नहीं डालने की अपील की जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जाएगा। समिति का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान जलाशयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
ये लोग रहे मौजूद
जागरूकता रथ रवाना करने के अवसर पर समिति के सचिव जितेंद्र कुमार मंडल, कैलाश राम, भोला शर्मा, कमलेश कुमार, मुखिया आनंद दुबे, सुमन सिंह, उम्मा शंकर उपाध्याय, संजय सिंह, अशोक राणा, नागेंद्र प्रसाद, रविंद्र चौधरी, जग्गू मुंडा, सुदर्शन कुमार एवं श्रवण कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सोहराय पर्व मनाने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, NH-220 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रघुनाथपुर के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में मौत; दोनों युवक बीजाडीह…
अपराध की दुनिया में ‘अपाचे’ बाइक का हो रहा इस्तेमाल ! लूट, छिनतई और बैंक डकैती में पुलिस ने कई जगह जब्त की अपाचे मोटरसाइकिल ?
झारखंड के कई जिलों में वारदातों के दौरान सामने आया TVS Apache का नाम, कहीं बैंक लूट तो कहीं राह चलते लोगों…

आम्रपाली कोल परियोजना में गोलीबारी के बाद राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र वायरल, अक्षय-आदित्य को चेतावनी
एवीएस इंटरप्राइजेज के कार्यालय को बनाया गया निशाना, चिट्ठी में लिखा- अगली बार खोपड़ी खोल देंगे; कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ा मामला टंडवा…


















