बुढ़मू में बेकाबू गैस टैंकर का तांडव, दो दुकानों में घुसा भारी वाहन; लाखों का सामान बर्बाद
चकमे-बुढ़मू मुख्य सड़क पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकानें खाली थीं, टला बड़ा हादसा
रांची। राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चकमे-बुढ़मू मुख्य सड़क पर चकमे की ओर से बुढ़मू जा रहा गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा। टैंकर की जोरदार टक्कर से दोनों दुकानों में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि दुकानों का सामान इधर-उधर बिखर गया। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

खाली दुकानें होने से टला बड़ा हादसा
इस दुर्घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि टैंकर जब दुकानों में घुसा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। यदि दुकानों में दुकानदार या ग्राहक होते, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि, दोनों दुकानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, सुरक्षा के लिए बना अस्थायी ढांचा हटाया; भाजपा ने ममता परिवार पर साधा निशाना
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार सुबह कोलकाता नगर निगम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद…
किश्तवाड़ में लापता दो SPO के मिले शव, आतंकियों ने गोलियों से भूना; हथियार भी गायब
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार को दच्छन इलाके के जंगलों से बरामद…



















