किश्तवाड़ में लापता दो SPO के मिले शव, आतंकियों ने गोलियों से भूना; हथियार भी गायब

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार को दच्छन इलाके के जंगलों से बरामद किए गए। दोनों की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। वहीं, घटनास्थल से दोनों के हथियार गायब पाए गए हैं। इस वारदात के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका के बीच सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। दोनों किश्तवाड़ के दच्छन इलाके के कियार गांव में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) से जुड़े थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। काफी देर तक मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार से ही दोनों SPO की तलाश में अभियान चला रखा था। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों में तलाशी के लिए विशेष टीमें लगाई गई थीं। ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। गुरुवार को तलाशी के दौरान दोनों के शव उस स्थान से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद हुए, जहां से वे लापता हुए थे।
दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद किश्तवाड़ के ऊपरी और जंगलों से घिरे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। सुरक्षा बलों का मुख्य उद्देश्य वारदात में शामिल आतंकियों का पता लगाना और उन्हें पकड़ना है। गौरतलब है कि किश्तवाड़ का पहाड़ी क्षेत्र लंबे समय से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिहाज से संवेदनशील रहा है। यहां घने जंगल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी रहती हैं।
खूंटी में झूलते बिजली तार की चपेट में आया दंतैल हाथी, मौके पर मौत; तेतारी गांव में मचा हड़कंप
कोयल नदी की ओर से गांव में प्रवेश कर रहा था हाथी, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा; वन विभाग और…

जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा: कार-टेम्पू की टक्कर में महिला की मौत, पति गंभीर
औंरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के हुआ हादसा, घायल को बगोदर ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती बगोदर। गिरिडीह जिले के…


















