सरायकेला: कुचाई के जोम्बरो में महिला की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार
शव के कई हिस्सों से मांस काटे जाने की बात आई सामने, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल; पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
सरायकेला। जिले के कुचाई प्रखंड के दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती जोम्बरो गांव के गांडकीदा टोला में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने धारदार हथियार (Sharp Weapon) से हमला कर महिला की जान ले ली। घटना के बाद शव के कई हिस्सों से मांस काटे जाने की बात भी सामने आई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया है।
मृतका की पहचान 47 वर्षीय विश्वासी सोय के रूप में हुई है। वह जोम्बरो गांव की रहने वाली थी। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 54 वर्षीय पौलुश मुंडा के रूप में हुई है, जो दूर के रिश्ते में मृतका का जेठ बताया जा रहा है।

मेले में हड़िया बेचने गई थी महिला
जानकारी के अनुसार, गांव के पास मेला लगा हुआ था, जहां हॉकी टूर्नामेंट (Hockey Tournament) का भी आयोजन किया गया था। विश्वासी सोय गांव के ही पौलुश मुंडा की पत्नी के साथ मेले में हड़िया बेचने गई थी। शाम को पौलुश दोनों के हड़िया रखने वाले बर्तन बाहंगी में लेकर घर लौट आया।इसके बाद पौलुश और गांव के कुछ अन्य लोग एक साथ बैठकर शराब पीने लगे। देर रात अन्य लोग अपने-अपने घर चले गए, लेकिन विश्वासी सोय वहीं रुक गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विश्वासी और पौलुश के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पौलुश ने धारदार हथियार से विश्वासी पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई।
शव के कई हिस्सों से मांस काटे जाने की चर्चा
घटना को और भी गंभीर बनाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर मृतका के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों से मांस के टुकड़े काट लिए। गांव में इन टुकड़ों को पकाकर खाने की तैयारी किए जाने की चर्चा भी है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला के शव को घर के बाहर फेंक दिया था। बाद में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल दलभंगा ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
सूचना मिलते ही दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पौलुश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति निर्मल सोय के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए सरायकेला भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक सूर्योपासना और भक्ति में डूबेगा देश
झारखंड-बिहार की परंपरा से निकलकर देशभर में पहुंचा छठ महापर्व, महानगरों से लेकर छोटे शहरों और प्रवासी भारतीयों तक दिखेगा आस्था का…

रांची जेल में कैदी से यौन शोषण का आरोप, जेल अधीक्षक समेत 19 पर FIR
रांची: होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक कैदी के साथ कथित यौन शोषण और हिंसा का गंभीर मामला सामने आया…


















