ranchi-police-alert-chhath-mahaparv-all

छठ महापर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी समेत चारों एसपी ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

Share
Link copied
ranchi-police-alert-chhath-mahaparv-all
ranchi-police-alert-chhath-mahaparv-all

रांची: आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में नगर एसपी, ग्रामीण एसपी और यातायात एसपी ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कांके डैम, जतरा तालाब, राजभवन तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और डोरंडा स्थित बटन तालाब घाट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर पानी की गहराई, खतरनाक स्थानों की पहचान, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आपात स्थिति में बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, आवागमन के रूट, यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के इंतजाम भी देखे गए।

छठ महापर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी समेत चारों एसपी ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को घाटों के आसपास नशेबाजी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, पूजा समितियों और गणमान्य लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

वहीं, जतरा ग्राउंड के समीप आयोजित आदिवासी समाज के पड़हा जतरा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण में संबंधित डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। रांची पुलिस ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।