151st-birth-anniversary-birsa-munda-chief

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर अर्पित किया पुष्पचक्र, बिरसा चौक पर किया माल्यार्पण

Share
Link copied

जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान का प्रतीक : हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा को नमन किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

बिरसा चौक पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए किया ऐतिहासिक संघर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे देश, विशेषकर आदिवासी समाज और झारखंडवासियों के लिए गौरव एवं ऐतिहासिक महत्व का है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अपने साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और प्रेरणा दी।उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा के सपनों और आदर्शों के अनुरूप झारखंड को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधन झारखंड की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने कहा कि इनका संरक्षण और संवर्धन करने के साथ-साथ गरीब, वंचित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसे भी पढ़ें
Exclusive : छठ महापर्व पर स्वच्छता का संदेश: रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने देवी मंडप रोड पर लगाया झाड़ू, कांके डैम छठ घाट जाने वाले रास्ते को साफ रखने का लिया संकल्प
इसे भी पढ़ें

Exclusive : छठ महापर्व पर स्वच्छता का संदेश: रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने देवी मंडप रोड पर लगाया झाड़ू, कांके डैम छठ घाट जाने वाले रास्ते को साफ रखने का लिया संकल्प

रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रांची में स्वच्छता का संदेश देने के लिए डिप्टी मेयर नीरज कुमार…

आखिरी गेंद पर भारत का धमाका! पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर U-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन बना भारत
इसे भी पढ़ें

आखिरी गेंद पर भारत का धमाका! पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर U-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन बना भारत

338 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मोहम्मद उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर दिलाई जीत ओमान।…

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 17 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 17 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

16 नवंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना, 17 नवंबर को और तेज होगी इसकी ताकत; समुद्र में मछुआरों को…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।