बिरसा जयंती पर बाबूलाल मरांडी ने दी धरती आबा को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में हुए शामिल
रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए धरती आबा का योगदान अतुलनीय है। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।उन्होंने लोगों से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष सनी टोप्पो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नेताओं ने धरती आबा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा का योगदान झारखंड की पहचान, आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर अर्पित किया पुष्पचक्र, बिरसा चौक पर किया माल्यार्पण
जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान का प्रतीक : हेमंत सोरेन रांची। झारखंड राज्य स्थापना…

Exclusive : छठ महापर्व पर स्वच्छता का संदेश: रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने देवी मंडप रोड पर लगाया झाड़ू, कांके डैम छठ घाट जाने वाले रास्ते को साफ रखने का लिया संकल्प
रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रांची में स्वच्छता का संदेश देने के लिए डिप्टी मेयर नीरज कुमार…

आखिरी गेंद पर भारत का धमाका! पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर U-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन बना भारत
338 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मोहम्मद उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर दिलाई जीत ओमान।…


















