bjp-celebrate-tribal-gaurav-pakhwada-across

बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा

Share
Link copied
bjp-celebrate-tribal-gaurav-pakhwada-across
bjp-celebrate-tribal-gaurav-pakhwada-across

रांची: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर और जनजातीय गौरव पखवाड़ा के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से शुक्रवार को रांची के डीबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को भव्य तरीके से मनाने की रणनीति तैयार की गई। पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को जनजातीय गौरव पखवाड़े के रूप में व्यापक स्तर पर मना रही है। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्ष एवं योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार भाजपा की प्राथमिकता है। प्रदेश से पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और जनजातीय आंदोलनों की ऐतिहासिक धरती है। यहां के जनजातीय समाज ने देश की आजादी और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया। यह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, बलिदान और योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर और जतरा टाना भगत जैसे जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का काम हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों की स्थापना जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि देश की आजादी और सामाजिक परिवर्तन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका को सामने लाना जरूरी है। जनजातीय समाज की पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं प्रदेश संयोजक समीर उरांव ने पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनजातीय समाज के सम्मान, इतिहास और संस्कृति को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम है। एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता गांव और टोला स्तर पर जाकर जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष एवं बलिदान की गाथा लोगों तक पहुंचाएंगे। इसमें युवाओं, महिलाओं और पारंपरिक ग्राम प्रधानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा

प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने जिला, मंडल और पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को सम्मान और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यशाला में सुदर्शन भगत, सुनील सोरन, गीता कोड़ा, मनोज सिंह, अमर बाउरी, रामकुमार पाहन, शिवशंकर उरांव, रोशनी खलखो, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा, संजय सरदार, अनिता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुआ, हरेकृष्ण सिंह, दिनेश उरांव, शशि भूषण सामंड, कमलेश उरांव और निर्मल बेसरा सहित कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, एसटी मोर्चा के पदाधिकारी और जनजातीय गौरव दिवस के लिए गठित जिला स्तरीय समितियों के सदस्य मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।