दीपावली से पहले रांची की 3.94 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि, मिले 2500 रुपये

रांची: धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 3 लाख 94 हजार 7 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। प्रत्येक लाभुक के खाते में 2500 रुपये की दर से कुल 98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये भेजे गए हैं। यह राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान की गई है।

त्योहार से ठीक पहले खाते में सम्मान राशि पहुंचने से महिलाओं को घरेलू जरूरतों और त्योहार की खरीदारी में आर्थिक मदद मिलेगी। साथ ही परिवार के खर्चों में सहयोग मिलने से दीपावली की खुशियां भी बढ़ेंगी।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। त्योहार से पहले महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण सरकार की महिला हितैषी सोच और उनके प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

रांची जिले में प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या के अनुसार कांके में सबसे अधिक 31,502 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। इसके बाद टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,891, मांडर में 22,933, सिल्ली में 21,282 और बेड़ो में 20,562 महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है. वहीं रातू में 20,290, चान्हो में 19,332, तमाड़ में 18,751, नगड़ी में 18,250, नामकुम में 17,958, ओरमांझी में 17,840, बुढ़मू में 17,765 और अनगड़ा में 16,705 महिलाओं को सम्मान राशि मिली है।

15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव दीपक साहू गिरफ्तार, एसीबी ने बोलबा प्रखंड कार्यालय में की कार्रवाई
सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव दीपक…

बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा
रांची: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर और जनजातीय गौरव पखवाड़ा के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से शुक्रवार…

















