former-chief-minister-arjun-mundas-car

NH-33 पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला; सभी सवार सुरक्षित

Share
Link copied

सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर चौलीबासा के समीप हुआ। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

NH-33 पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला; सभी सवार सुरक्षित

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अर्जुन मुंडा रांची से लौट रहे थे। इसी दौरान चौलीबासा के पास अचानक उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी सवार सुरक्षित हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।