झारखण्ड की महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

झारखण्ड की महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

झारखंड के पलामू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की महिलाओं को दिया उपहार, 5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का किया हस्तांतरन:

  • झारखण्ड की महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन  मेदिनीनगर (पलामू) में प्रमंडल स्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में हुए सम्मिलित,  5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का किया हस्तांतरन…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा -झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना  राज्य की बहन -बेटियों को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा

झारखण्ड की महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

*पलामू:* हमारा समाज और राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के आदिवासी, दलित, गरीब, वंचित, मजदूर- किसान और महिलाएं सशक्त होंगी..इन सभी को साथ लेकर ही मजबूत झारखण्ड का निर्माण संभव हैं…यही वजह है कि इन्हें सशक्त करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है….इसी कड़ी में महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई है। नारी शक्ति को समर्पित यह योजना इस राज्य की बहन -बेटियों को आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मेदिनीनगर (पलामू) के चियांकी हवाई अड्डा परिसर में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना  के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे…….

गांव -देहात से चल रही है यह सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांव- देहात से चल रही है…. जब हमारे गांव मजबूत होंगे तभी हमारा राज्य मजबूत बनेगा…. इसी संकल्प के साथ विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को  मजबूती दे रहे हैं…. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जिन गांवों में बीडीओ, सीओ और और थानेदार नहीं गए, आज वहां अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं। वे लोगों की समस्याओं को ना सिर्फ संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं, बल्कि उसका समाधान भी कर रहे हैं…आज राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं…..

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की फिर शुरुआत हो रही है….इस कार्यक्रम के तहत एक बार फिर गांव- गांव और टोले- टोले में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा….यह ऐसा कार्यक्रम है, जिसका मकसद राज्य के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना है…. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे…..

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कर दिया बड़ा ऐलान कहा एक हफ्ते के भीतर स्थिति हो जाएगी साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में जो कार्य नहीं हुआ, उसे हमारी सरकार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच पूरा कर दिखाया है…. आज राज्य विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है….

तीन जिलों के 5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों को मिला सम्मान राशि_…..

 झारखण्ड की महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान (Maiya saman yojana) योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।
इनमें पलामू जिले के 2 लाख 88 हज़ार 521, लातेहार जिले के 1 लाख 17 हज़ार 605 और गढ़वा जिले के 2 लाख 19 हज़ार 320 लाभुक शामिल हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now