jmm-takes-action-against-inaction-simdega

निष्क्रियता पर झामुमो की कार्रवाई, सिमडेगा नगर और केरसई प्रखंड समिति भंग

Share
Link copied
jmm-takes-action-against-inaction-simdega
jmm-takes-action-against-inaction-simdega

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सांगठनिक गतिविधियों में निष्क्रियता को लेकर सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने सिमडेगा नगर समिति और केरसई प्रखंड समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

निष्क्रियता पर झामुमो की कार्रवाई, सिमडेगा नगर और केरसई प्रखंड समिति भंग

पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दोनों समितियों के पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों में सक्रिय भागीदारी नहीं निभा रहे थे। संगठनात्मक कार्यों में लगातार उदासीनता को देखते हुए जिला समिति ने दोनों कमेटियों को भंग करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय लिया।

निष्क्रियता पर झामुमो की कार्रवाई, सिमडेगा नगर और केरसई प्रखंड समिति भंग

केंद्रीय महासचिव ने जिला समिति को 15 दिनों के भीतर बैठक आयोजित कर दोनों समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। नई कमेटियों के लिए योग्य पदाधिकारियों के नामों की सूची बैठक की कार्यवाही पुस्तिका के साथ केंद्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। इसके बाद केंद्रीय स्तर पर दोनों समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।