‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा मोरहाबादी से होगी शुरू, जुटने लगे भाजपा कार्यकर्ता

रांची: राजधानी रांची में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से पदयात्रा की शुरुआत होगी। इसमें शामिल होने के लिए रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

पदयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। आयोजन को लेकर बापू वाटिका के आसपास कार्यकर्ताओं की चहल-पहल बढ़ गई है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और संपूर्ण विपक्ष की ओर से देश को अराजकता में झोंकने के नापाक मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हैं। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस पदयात्रा के जरिए भाजपा विपक्ष की राजनीति और उसके रवैये के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।

कोडरमा घाटी में 15 घंटे तक थमा रहा वाहनों का पहिया, 25 किलोमीटर तक लगी कतार
कोडरमा: रांची-पटना मार्ग की लाइफलाइन कही जाने वाली कोडरमा घाटी में वाहनों का परिचालन करीब 15 घंटे तक ठप रहा। रविवार शाम…

गरीब हो, बच्ची नहीं पाल पाओगे’, BGH में नवजात को 2 लाख रुपये में देने का कथित प्रस्ताव, दंपति ने लगाया गंभीर आरोप
बोकारो जनरल अस्पताल में बच्ची के जन्म के बाद विवाद, प्रस्ताव ठुकराने पर पत्नी से मिलने नहीं देने का भी आरोप; सोशल…

















